How to choose the right career after 12th? Best Tips 2021, 12वीं के बाद सही कैरियर का चुनाव कैसे करें | कॉम्पिटिटिव दुनिया में सही करियर का सिलेक्शन करना स्टूडेंट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
How to choose the right career after 12th?
बाहरवीं कक्षा के बाद एक स्टूडेंट को उसको कैरियर का सही चुनाव करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिस प्रकार एक मकान को बनाने के लिए पहले उसकी नींव भरनी पड़ती है जितनी मजबूत उसकी नींव होगी उतना ही मजबूत मकान होगा। ऐसे में शुरुआत से ही लक्ष्य को तय करके और पसंदीदा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को जान कर भविष्य को स्टूडेंट्स उज्ज्वल बना सकते है।
12 वीं क्लास को पास करने के बाद सही कॉलेज व कोर्स को चुनना स्टूडेंट्स के लिए चुनौती होती है। बारवी क्लास के बाद चुना गया करियर भविष्य को निखार भी सकता है और खराब भी कर सकता है।
कॉम्पिटिटिव दुनिया में सही करियर का सिलेक्शन करना स्टूडेंट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। आजकल जहां कई तरह के कोर्सेज नामी संस्थानों में कराए जा रहे हैं ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए अपनी क्षमता अनुसार सही कोर्स का निर्णय लेना जरूरी हो गया है। इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि फील्ड से हट कर स्टूडेंट्स दूसरी फ़ील्ड्स में करियर बनाना पसंद कर रहे हैं जिससे भविष्य को एक नई राह दी जा सके।
- Sarkari Yojana 2021: RSLDC की 3 नई कौशल योजनाएं लॉन्च
- Best Medical College in India JNU – MBBS Tops Students 2021
नई फ़ील्ड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करके अधिकतर स्टूडेंट्स आजकल प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स, हैकर्स, कंटेंट राइटर के तौर पर काम करना पसंद कर रहे हैं। बारवीं के बाद सही करियर को चुनने के लिए इन टिप्स को अवश्य अपनाएं –
- लक्ष्य तय करें और फोकस्ड रहें
- लिस्ट तैयार करें
- चयनित करियर का विश्लेषण करें
- प्रैक्टिकल नॉलेज लेनी है जरूरी
- आय
How to choose the right career after 12th? Best Tips 2021
लक्ष्य तय करें और फोकस्ड रहें
करियर को चुनते समय अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा क्लियर रहें। तय किया गया लक्ष्य सही करियर को चुनने में मदद करता है। जिस भी स्ट्रीम को आप पसंद करते हैं उसकी पूर्णतः रूप से जानकारी ले लें। पसंदीदा क्षेत्र में करियर व जॉब की संभावनाओ का पता करें और उसके बाद ही स्ट्रीम को चुनने का निर्णय लें।
लिस्ट तैयार करें
ग्रेजुएशन के लिए करियर को चुनते समय अगर आप असमंजस की स्थिति में हैं तो सबसे पहले अपनी पसंद व ना पसंद की लिस्ट तैयार कर लें। लिस्ट में अलग- अलग स्ट्रीम्स के बारे में लिख लें जिसे आप पसंद करते हैं। सभी स्ट्रीम्स के बारे में जाने और फिर निर्णय लें कि किस क्षेत्र में करियर बनाकर आप सफल हो सकते हैं।
चयनित करियर का विश्लेषण करें
अगर आपने ग्रेजुएशन के लिए स्ट्रीम को चुन लिया है तो चुनी गई स्ट्रीम के बारे में विस्तृत में जानकारी लें। न्यूनतम योग्यता, लाभ, कमियां, विकास आदि पहलुओं का विश्लेषण करें।
इसके बाद ही आप सही करीयर को चुनने में सफल हो सकेंगे। जिस भी क्षेत्र को चुनें उसमें रोजगार की संभावनाएं, शुरूआती वेतन का भी पता करें। इसके अलावा पसंदीदा क्षेत्र में विकास के अवसर के बारे में जानना भी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रैक्टिकल नॉलेज लेनी है जरूरी
पसंदीदा करियर की प्रैक्टिकल नॉलेज रखनी स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बेहद आवश्यक है। जिस भी क्षेत्र को आप चुन रहे हैं उससे संबंधित स्ट्रीम की ऑफिस फील्ड ट्रिप भी जरूर करें। इसके अलावा इंटर्नशिप करके भी कंपनी और ऑफिस में किये जा रहे काम के बारे में जान सकते हैं।
आय
यह भी एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसे 12वीं के बाद करियर का चुनाव करते समय स्टूडेंट्स को ध्यान में रखना चाहिए।
यह जानना सभी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है कि कौनसा क्षेत्र उन्हें अच्छे रोजगार के अवसर व अच्छा वेतन दे सकता है। उसके बाद ही करियर का निर्णय लें।
nice
mama post daldi
sir plise give me back link
haii sir
sir p
ise post more posts in
Hi
[…] How to choose the right career after 12th? Best Tips 2021 […]
[…] How to choose the right career after 12th? Best Tips 2021 […]